radhe krishna krishna janmashtmi special




हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 
Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare
Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare


नित खुद ही शृंगार करो तुम 
सुनो राधिका रानी 
आज़ सजाऊ खुद हाथो सॆ 
कान्हा करत मन मानी !
माथे मुकुट कान मैं झूमर 
हाथों कंगना खनककाये 
मुक्ता मणि के हार गले मैं 
चुन चुन कर पहनाये !
पग पायलिया छम छम नूपुर 
खूब पहनाये कान्हा 
लाज के मारे सिमटे राधे 
नैना गड़ी गड़ी जाये !
कमल पुष्प बालों के खतिर 
कान्हा खुद ही लाये 
चूनर तनिक खींच कर नीचे 
पुष्प गुच्छ बालों मैं लगाये !
मधुबन भीतर कुंज बाग मैं 
फूल फूल मुस्काये !
भाग जगे हैं फूलन के 
जो राधे नै अंग लगाये

0 comments:

Post a Comment